BASIC CONCEPT OF ELECTRICITY

ELECTRICITY:

STATIC ELECTRICITY: जिसमे इलेक्ट्रॉन, रेस्ट कंडीशन में रहते हैं। जैसे;रगड़ द्वारा उत्पन्न electricity, इत्यादि

DYNAMIC ELECTRICITY:जिसमे , इलेक्ट्रॉन मूविंग कंडीशन में रहता है।          जैसे-Thermoelectricity, photoelectricity,pizeoelectricity

CONCEPT OF BASIC TERMINOLOGY

1.CONDUTOR:

Conductor

वह पदार्थ जिसमे मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या अधिक होती है,जिसके कारण उसमे वैधुत धारा प्रवाहित होती है Conductor(चालक) कहलाता है।सभी धातुएँ विधुत की सुचालक होती हैं।जैसे-सिल्वर,कॉपर,अल्मुनियम, आदि।

2.SEMICONDUCTOR:

Semiconductor

वह पदार्थ जिसमे मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या चालको की अपेक्छा कम होती है जिसके कारण उसमे कम करेंट फ्लो होती है अर्धचालक कहलाता है।जैसे-सिलिकॉन,जर्मेनियम आदि।

3.INSULATOR:

Insulator

वह पदार्थ जिसमे मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या नगण्य होती है, जिसके कारण उसमे कर्रेंट फ्लो नही हो पाती है इंसुलेटर कहलाता है।सभी अधातुएँ विधुत की कुचालक होती है। जैसे- प्लास्टिक,रबर,लकड़ी,आदि।

4.ELECRIC CHARGE:

विधुत की मात्रा को इलेक्ट्रिक चार्ज कहते है,इसको Q या q अक्षर से denote करते है। इसका मात्रक Coulomb है। सूत्र:Q=it

5.ELECTRIC CURRENT:

इलेक्ट्रोन्स या फिर वैधुत आवेश के प्रवाह की दर  को वैधुत धारा कहते हैं,इसे I या i अक्षर से denote करते हैं।इसका मात्रक एम्पियर है।इसकी दिशा इलेक्ट्रोन्स के प्रवाह के बिपरीत होती है। सूत्र:  I=q/t

6.ELECTROMOTIVE: FORCE

इसे सेल, बैटरी,जनरेटर आदि श्रोतो द्वारा उत्पन्न किया जाता है।
इसको E या e से व्यक्त किया जाता है, तथा इसका S.I.यूनिट मात्रक वोल्ट है ।

E=W/Q= volt
जहाँ,
W= कार्य
Q=चार्ज

7.VOLTAGE:

यह एक इलेक्ट्रिक प्रेसर है जो इलेक्ट्रानों द्वारा उत्पन्न किया जाता है, इसको V या v से प्रदर्शित करते है। तथा इसका S.I. यूनिट वोल्ट है।

सूत्र; V=IR

8.ELECTRIC POTENTIAL:

एकांक धनात्मक आवेश को अनंत से किसी बिंदु तक लाने में किया गया कार्य उस बिंदु का वैधुत विभव कहलाता है।

वैधुत धारा हमेशा उच्च विभव से न्यून विभव की ओर प्रवाहित होती है जिसके कारण यह वैधुत धारा की दिशा को तय करता है।

9.ELECTRIC POTENTIAL DIFFERENCE:

किन्ही दो विन्दुओं के बीच वैधुत विभव के अंतर को इलेक्ट्रिक पोटेंशियल डिफरेंस कहते हैं।

10.ELECTRICAL RESISTANCE:

वैधुत प्रतिरोध पदार्थो का वह वैधुत गुण है,जो पदार्थो में इलेक्ट्रोन्स के प्रवाह का विरोध करता है।

अर्थात वैधुत धारा को पदार्थो में बहने से रोकता है।इसको R या r अक्षर से व्यक्त करते हैं,तथा इसका S.I.यूनिट Ohm है।

Published by Akashdeep gupta

नमस्कार! Knowledgepur में आपका स्वागत हैं , इस ब्लॉग पर हम रोजाना current News से जुड़ी जानकारी पोस्ट करते रहते है और साथ ही साथ इलेक्ट्रिकल से जुड़ी जानकारी को  अपडेट  करते रहते हैं , जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में आपको या आपके परिवार में किसी सदस्य को काम आ सकती है |  जैसे - घर की वायरिंग करना,पंखा बनाना, मोटर बनाना, एल. ई. डी.बल्ब बनाना इत्यादि इत्यादि और उसके साथ साथ theoretical knowledge भी दिया जाता है। Knowledgepur का उद्देश्य है,उन लोगो की मदद करना जिनको अंग्रेजी नहीं आती है, जिसके अभाव से वे लोग इलेक्ट्रिकल को समझ नहीं पाते है जिसके कारण उनके ऊपर बिजली का खतरा बना रहता है।

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free